फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU: छात्रों को भी मिलेगी शोधपत्र के लिए आर्थिक मदद, केजीएमयू में विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए निर्णय

Thu, 08 Dec 2022 03:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केजीएमयू ने छात्रों की मदद के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अब शोध करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद भी की जाएगी। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कैंपस में ही जॉब करने की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजीएमयू अपने विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई के साथ ही शोध की दिशा में भी आगे बढ़ने का मौका दे रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस में यदि किसी छात्र का पेपर पढ़ने के लिए स्वीकृत होता है तो केजीएमयू उसे आने-जाने के साथ ही पंजीकरण राशि की प्रतिपूर्ति भी करेगा। यह सुविधा मेडिकल के साथ ही डेंटल और नर्सिंग के शीर्ष दो-दो विद्यार्थियों को मिलेगी।

विज्ञापन


केजीएमयू कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि विद्यार्थियों को शोध के लिए प्रेरित करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए डीन स्टूडेंट वेलफेयर के पास आवेदन करना होगा। एक समिति उसका परीक्षण करेगी। इसके आधार पर लाभार्थी का चयन किया जाएगा। एक बार चयन होने के बाद स्टूडेंट को कॉन्फ्रेंस की पंजीकरण राशि के साथ ही आने-जाने के खर्च की भी प्रतिपूर्ति की जाएगी।

डेंटल की चार छात्राओं की पूरी फीस देंगे पूर्व छात्र
केजीएमयू के डीन डेंटल प्रो. एपी टिक्कू ने बताया कि डेंटल एल्युमिनाई एसोसिएशन ने आर्थिक रूप से कमजोर चार छात्राओं की पूरी फीस जमा करने का फैसला किया है। इस साल इसके लिए चुनी गईं चारों छात्राओं के खाते में एक साल की फीस जमा की जा चुकी है। इसके साथ ही विभिन्न पाठ्यक्रमों में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की पूरी एक साल की फीस माफ करने की योजना भी शुरू की गई है। इससे विद्यार्थी पढ़ाई में और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


कैंपस में ही पार्ट टाइम जॉब की सुविधा
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि केजीएमयू में शिक्षा प्राप्त कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कैंपस में ही पार्ट टाइम जॉब की सुविधा भी दी गई है। इसकी योजना इस तरह से तैयार की गई है कि उनकी पढ़ाई का भी नुकसान न हो। इसकी शुरुआत कर दी गई है। इसमें विभिन्न कॉन्फ्रेंस और अन्य आयोजनों में इन स्टूडेंट्स को काम दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें