फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनााव: शिवपाल सिंह यादव बोले- मेरे भाजपा में जाने की खबरें निराधार, भाजपा को उखाड़ कर फेंकने का किया आह्वान

Wed, 19 Jan 2022 06:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शिवपाल सिंह यादव ने अपने भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच बयान जारी किया है। कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को अपने भाजपा में शामिल होने की खबरों को निराधार बताते हुए अपने समर्थकों से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने बयान जारी कर कहा कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल हो सकता हूं। यह दावा पूर्णतया निराधार व तथ्यहीन है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ हूं और अपने समर्थकों से आह्वान करता हूं कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक दें और प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। जिसके बाद से शिवपाल सिंह के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें