फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpal Singh: शिवपाल बोले- अखिलेश यादव में राजनीतिक परिपक्वता की कमी, कमरे में बैठकर नहीं चलाई जा सकती पार्टी

Sat, 09 Jul 2022 11:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार ने उनसे वो नहीं मांगे। सपा की बैठक में मुझे बुलाया तक नहीं गया। जहां बुलाया गया वहां मैं गया था।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राजनैतिक परिपक्वता की कमी की वजह से समाजवादी पार्टी कमजोर हो रही है और तमाम वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। पार्टी कार्यालय पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम समाजवादी पार्टी के विधायक हैं तो विधायक दल की बैठक में मुझे भी बुलाया जाना चाहिए और राय जाननी चाहिए थी लेकिन पार्टी के अध्यक्ष ने ऐसा नहीं किया। ऐसे में हमें जहां बुलाया गया वहां गए।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए प्रत्याशी ने उनसे वोट मांगा है जबकि विपक्ष के प्रत्याशी ने वोट तक नहीं मांगा। शिवपाल ने कहा कि इससे पहले भी राष्ट्रपति के चुनाव हुए थे तो न तो हमें समाजवादी पार्टी ने बुलाया और न ही वोट मांगा। उस समय रामनाथ कोविंद जी ने वोट मांगा तो हमने दिया, कल मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाया तो मैं वहां गया द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात हुई।

उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कोई भी पार्टी कमरे में बैठकर नहीं चलाई जा सकती। पार्टी चलाने के लिए संघर्ष और कार्यकर्ताओं के विश्वास की जरूरत होती है। जब तक कार्यकर्ताओं में यह भरोसा नहीं होगा कि उसका नेता कमांडर की तरह उसके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा और हर मुसीबत को झेलने के लिए तैयार है तब तक कार्यकर्ता सिर्फ बयानबाजी कर सकते हैं संघर्ष नहीं कर सकते। कुछ ऐसी ही हालत इन दिनों समाजवादी पार्टी की हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें