समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन कर यूपी की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने सपा के असंतुष्टों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में वो आज सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी भगवती सिंह से मिले और उन्हें समाजवादी सेकुलर मोर्चा का झंडा थमाया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि भगवती सिंह ने सपा से असंतुष्ट होने की बातें सार्वजनिक मंचों से भी कही हैं। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव को आशीर्वाद दिया।
शिवपाल सिंह यादव ने पहले ही कह दिया है कि वो प्रदेश की सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2019 में सेकुलर मोर्चा के प्रत्याशी उतारेंगे। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को मोर्चा के अध्यक्ष पद का ऑफर भी दिया।