फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में कांग्रेसियों ने मोहर्रम की भी बधाई दे दी, देखें इनका कारनामा

Sat, 22 Sep 2018 03:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मोहर्रम की शुभकामना देता होर्डिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोंडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी खूब बेइज्जती कराई। हुआ यूं कि कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने गमी मोहर्रम को खुशी और जश्न का अवसर मानते हुए जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। 
विज्ञापन


गोंडा मुख्यालय का सबसे व्यस्त लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय चौराहे पर कई होर्डिंग्स लगीं हैं, जिसमें नेताओं ने जिले की जनता को नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की बधाई के साथ ही मोहर्रम की भी शुभकामनाएं दीं हैं। ये होर्डिंग्स देखकर हर कोई कांग्रेस की आलोचना कर रहा है। 

इस होर्डिंग्स में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जिन्दाबाद और प्रियंका गांधी जिन्दाबाद के नारे के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंकां गाधी, राजबब्बर, गुलामनबी आजाद, जितेन्द्र तिवारी, पी एल पुनिया की तस्वीर तक लगाई गई है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही जनपद के कांग्रेस नेता अनिल कुमार तिवारी फूल बाबू, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, दीपक शुक्ल, राजीव कुमार मिश्र ने होर्डिंग्स में अपनी फोटो भी चस्पा की है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें