फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री योगी से मिले शिवपाल यादव, भाजपा में जाने पर बोले- समय आने पर करेंगे खुलासा

Thu, 31 Mar 2022 01:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में हैं और लगातार सक्रिय हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। उनके भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में हैं। उन्होंने बुधवार को विधायक पद की शपथ ली और शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, खुद शिवपाल ने मुख्यमंत्री से अपनी मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट ही बताया। उन्होंने बताया कि आगे उनकी क्या योजना है, इसका खुलासा समय आने पर ही करेंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह ही वह प्रसपा कार्यालय पहुंचे और अपने समर्थकों से मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि इटावा से दिल्ली जाने के दौरान शिवपाल ने पूर्व विधायक हरिओम यादव से भी मुलाकात की थी। हरिओम रिश्ते में उनके समधी हैं और सपा से नाता तोड़कर भाजपा में चले गए हैं। सियासी गलियारे में इस मुलाकात को भविष्य में होने वाले विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल इस हलचल के बीच भाजपा और सपा के नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

यूपी चुनाव से पहले सपा के साथ गठबंधन करने के बाद शिवपाल को उम्मीद थी कि उनके पार्टी नेताओं को भी टिकट मिलेगा। उन्होंने करीब 25 नेताओं की सूची अखिलेश यादव को सौंपी। यह कहा कि जो भी जिताऊ हों, उन्हें टिकट दे दें। लेकिन सपा ने सिर्फ उन्हें ही टिकट दिया। ऐसे में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रसपा के कई नेता दूसरे दलों में चले गए। लेकिन, ज्यादातर उनके साथ जुड़कर चुनाव अभियान में उतरे।  इसके बाद भी विधायक मंडल दल की बैठक में नहीं बुलाये जाने को वे अपनी उपेक्षा के तौर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें