समाजवादी सेकुलर मोर्चा के एलान के बाद शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए नई पार्टी रजिस्टर करवाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए वो चुनाव आयोग भी गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई पार्टी का नाम 'प्रगतिशील समाजवादी पार्टी' हो सकता है।
आपको बता दें कि अभी हाल ही में शिवपाल ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन किया था। साथ ही प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की भी बात कही थी। शिवपाल अभी जसवंतनगर से सपा विधायक हैं। अगर नई पार्टी रजिस्टर हो जाती है तो वो सपा विधायक नहीं रह जाएंगे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं और अभी हाल ही में सपा की साइकिल यात्रा के समापन के अवसर पर दिल्ली में जन्तर मन्तर पर आयोजित समारोह में मुलायम सिंह यादव सपा के मंच पर नजर आए जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मुलायम पुत्र अखिलेश के साथ ही हैं।