फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के आरोप से तिलमिलाए शिवपाल, गुजरात दंगों पर किया सवाल

Sat, 04 Jun 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा कांड पर इस्तीफे की मांग करने और गंभीर आरोप लगाए जाने से तिलमिलाएं सपा के प्रदेश प्रभारी व वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


कहा, जो गुजरात में कत्लेआम के जिम्मेदार हों, दंगा कराने के आरोप में जेल हो आए हों, उनकी बातों को गंभीरता से नही लिया जाना चाहिए।

शिवपाल ने कहा, भाजपा घटिया राजनीति पर उतर आई है। लाशों पर राजनीति  की जा रही है। उन्होंने शाह से सवाल किया कि गुजरात के कत्लेआम पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी कहने के बाद भी गुजरात के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया था?

कहा, मात्र सियासी स्वार्थ के लिए तथ्यहीन, झूठा और नकारात्मक आरोप लगाना शोभा नहीं देता। यदि उनके पास कोई सुबूत है तो सार्वजनिक करें। अन्यथा, छवि खराब करने वाले झूठे बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी सभी के सरगना

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार के पास जनता को बताने के लिए दो साल में कोई उपलब्धि नहीं है । इसलिए भाजपा नेता उत्तर प्रदेश को बदनाम करने में जुट गए हैं। प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।

सपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा, , भाजपा का नया नेतृत्व खुद  दागदार है । गुजरात दंगो में अमित शाह जेल हो आए हैं । प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इन सबके सरगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

उन्होंने कहा, सीएम अखिलेश यादव के विकास कार्यों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सुनियोजित बयानबाजी हो रही है। आगामी विधान सभा चुनाव में यूपी में भाजपा का हाल बिहार से भी बुरा होने वाला है।

उन्होंने मथुरा की घटना प्रशासनिक चूक का नतीजा हैं। जांच हो रही है, जो दोषी होगा उसे कड़ी सज़ा मिलेगी। सरकार उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें