फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों की मांग पर बेसिक शिक्षा विभाग में बनी सहमति, अब 12 की जगह 14 सीएल मिलेंगे

Fri, 10 Jan 2020 08:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षा मित्रों का आकस्मिक अवकाश दो दिन बढ़ाने की तैयारी की है। शिक्षा मित्रों को वर्ष में 12 से बढ़ाकर 14 आकस्मिक अवकाश दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शिक्षा मित्रों की ओर से लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। शिक्षा मित्रों के विभिन्न संगठनों ने सीएल 12 से बढ़ाकर 14 करने की मांग भी कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक शिक्षा मित्रों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति ने भी सीएल बढ़ाने की संस्तुति की थी।

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सैद्धांतिक सहमति बनी

शिक्षा मित्रों की सीएल बढ़ाने पर बेसिक शिक्षा विभाग में सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इस निर्णय से 1.37 लाख शिक्षा मित्रों को लाभ होगा। बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बताया कि सीएल बढ़ाने का प्रस्ताव है जल्द ही इस पर निर्णय किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें