शिया पीजी कॉलेज ने शुक्रवार को एलएलबी (त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम) सत्र 2020-21 में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कट ऑफ जारी कर दी है। मेरिट सूची महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थी दो से तीन नवंबर के बीच ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।
एलएलबी बॉयज (एलयू) की प्रथम मेरिट लिस्ट में मेरिट इंडेक्स 76.97 से लेकर 53.56 तक के अभ्यर्थी चयनित घोषित किए गए हैं। एलएलबी बॉयज (ओयू) की प्रथम मेरिट लिस्ट में मेरिट इंडेक्स 85.44 से लेकर 67.60 तक के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
एलएलबी गर्ल्स (एलयू) की प्रथम मेरिट लिस्ट में मेरिट इंडेक्स 74.56 से लेकर 58.65 तक के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। एलएलबी गर्ल्स (ओयू) की प्रथम मेरिट लिस्ट में मेरिट इंडेक्स 76.71 से लेकर 62.00 तक के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। सभी अर्ह शिया अभ्यर्थी भी नियमानुसार चयनित किए गए हैं। प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को प्राप्त हुई बैंक की फीस रसीद को अपने पास सुरक्षित रखना होगा और महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन काउंसिलिंग के लिए सूचित लिए जाने पर अपने अंक पत्रों व प्रमाणपत्रों के साथ शुल्क रसीद को भी मूल रूप में लेकर आना होगा। प्रवेश से संबंधित किसी भी समस्या अथवा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8090578428 पर संपर्क किया जा सकता है।