स्नातक : अंतिम आवंटन सूची जारी
लखनऊ विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्नातक और स्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अंतिम आवंटन सूची जारी कर दी है। लविवि की ज्यादातर सीटें भर चुकी हैं। इसलिए शुक्रवार का आवंटन कॉलेजों की सीट पर ही हुआ है।
लविवि की केंद्रीकृत काउंसिलिंग में अब तक सीट न पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण का आवंटन शुक्रवार देर रात जारी कर दिया गया। सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को दो नवंबर तक सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी। सीट बचने पर आगे कोई फैसला किया जाएगा। कन्फर्मेशन फीस जमा होने के बाद ही बची सीटों की जानकारी मिल पाएगी। इसके आधार पर अब बची सीट पर दाखिले के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा। लविवि में स्नातक के बाद परास्नातक प्रवेश काउंसिलिंग शुरू होगी। लविवि की केंद्रीकृत काउंसिलिंग प्रक्रिया में इस साल पहली बार 66 कॉलेज शामिल हो हो रहे हैं। हालांकि ज्यादातर कॉलेज स्ववित्तपोषित प्रणाली के ही हैं। इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये फीस भी देनी पड़ी है।
लविवि में भी खाली बची हैं सीटें
कॉलेजों के साथ ही लविवि में भी अभी सीटें खाली हैं। हालांकि ये सीटें ऐसी हैं जिन पर दाखिला होना मुश्किल है। असल में ये सीटें पर्शियन, अरेबिक और मॉर्डन अरेबिक जैसे विषयों में हैं। इस वजह से इनमें हर विद्यार्थी दाखिला नहीं ले सकता। इसके लिए अभ्यर्थी को ऊर्दू का ज्ञान होना जरूरी है।
पीजी में डॉक्यूमेंट अपलोड करने का अंतिम मौका आज
लविवि में परास्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए डाक्यूमेंट अपलोड करने का शनिवार को अंतिम मौका होगा। जिन अभ्यर्थियों का अभी तक अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है वे इससे ठीक पहले के वर्ष का अंकपत्र अपलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने पर पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। विवि में इस साल से परास्नातक स्तर पर भी ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसिलिंग शुरू हो रही है। अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने के लिए 200 रुपये पंजीकरण फीस देनी होगी।