भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर शहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी की विचारधारा की ध्वजवाहक है। हम बापू का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान महात्मा गांधी को ही समर्पित कर चला रहे हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने जो बयान दिया उस पर कार्रवाई की गई।
राहुल गांधी द्वारा प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी कहने पर शहनवाज ने कहा कि हम बापू का अपमान स्वीकार नहीं कर सकते पर एक संसद सदस्य को आतंकवादी कहना भी ठीक नहीं है।