फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आतंकवाद के खात्मे की दुआ के साथ शाहमीना शाह का उर्स संपन्न

विज्ञापन
दरगाह पर दुआ मांगते सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा। 
विज्ञापन
लखनऊ। हजरत मख्दूम शाहमीना शाह का 563वां सालाना उर्स बुधवार को देश में अमन और आतंकवाद के खात्मे की दुआ के साथ संपन्न हो गया। आखिरी दिन सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा और दादा मियां दरगाह के सज्जादानशीन शबाहत हसन ने दरगाह पर चादर पेश कर दुआ मांगी।
विज्ञापन

केजीएमयू चौराहा स्थित हजरत मख्दूम शाहमीना शाह के पांच दिवसीय उर्स के अंतिम दिन दरगाह पर चादरपोशी और दुआओं का सिलसिला चलता रहा। अकीदतमंदों ने फातेहा पढ़ी और कुरान की तिलावत कर ईसाले सवाब पेश किया।

दरगाह शरीफ उल हसन, मौलाना कारी मोहम्मद जाकिर फिरदौसी, कारी अली अहमद अशर्फी, शहजाद अली अंसारी, कारी मोहम्मद शरीफ, मौलाना हामिद अली, अनवर अली ने दरगाह पर चादर पेश की। दरगाह के सज्जादानशीन पीरजादा शेख राशिद अली मीनाई ने औलिया इकराम के पैगाम को आम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें