दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अहमद बुखारी ने कानपुर में आजम खां के खिलाफ जमकर आग उगली। उन्होंने आमिर खान के डर लगने के बयान पर कहा है कि डर लगता है या नहीं, यह तो आमिर ही बता सकते हैं।
जो लोग अवार्ड वापस कर रहे हैं या फिर देश के माहौल पर बात कर रहे हैं, उन्हें जानना चाहिए कि यह माहौल तो पिछले 60 सालों है लेकिन लोग अब बोल रहे हैं। बुखारी ने नगर विकास मंत्री आजम खां पर करारा हमला बोला।
गंगा और गाय पर आजम खां के सकारात्मक रुख पर पूछे गए सवाल पर कहा कि आजम को किसी से मुहब्बत नहीं हो सकती है। पूरे देश में गोहत्या पर रोक है, लेकिन रामपुर में गाय काटकर बेची जा रही हैं।
गाय पर हिंदुओं की आस्था है। इसलिए गोहत्या पर पाबंदी का सख्ती से पालन हो। गाय बेचने, खरीदने और काटने वालों पर बराबर की कार्रवाई हो। वह शुक्रवार को सिविल लाइंस के एक मैरिज हाल में अपनी भांजी के निकाह में आए थे।