लखनऊ में शादी का झांसा देकर मड़ियांव के हरिओमनगर निवासी जागेंद्र राठौर उर्फ सचिन पर युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मड़ियांव पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र के मुताबिक, युवती और आरोपी के परिवार के बीच काफी पुरानी पहचान है।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में आरोपी सचिन ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और उसका यौन शोषण करने लगा। युवती ने शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। युवती ने परिजनों को बताया तो मां ने सचिन के घरवालों से शादी की बात की। सचिन के परिजन राजी हो गए।
युवती को पता चला कि दहेज के लालच में सचिन व उसके परिजनों ने उसकी शादी दूसरी लड़की से तय कर दी। 25 अप्रैल को दोनों की सगाई है। युवती ने इस बारे में सचिन से बात की तो उसने मारपीट कर दी। आरोपी कुछ समय पहले तक एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।