फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा, मैनपुरी समेत शिवपाल के सात करीबी जिलाध्यक्ष बदले

Fri, 06 Jan 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
सपा के अखिलेश यादव खेमे के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शिवपाल सिंह यादव के करीबी सात जिलाध्यक्षों को हटाकर नए अध्यक्ष नामित कर दिए हैं। इन जिलों की कार्यकारिणी भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है।
विज्ञापन


अखिलेश समर्थकों ने सपा के प्रदेश कार्यालय पर कब्जे के बाद संगठन पर भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया है।

नरेश उत्तम ने बुधवार को शिवपाल यादव समर्थक चार जिलाध्यक्ष बदलने के बाद बृहस्पतिवार को उन्होंने इटावा, मैनपुरी समेत सात और जिलाध्यक्ष हटा दिए। ये सभी शिवपाल के नजदीकी माने जाते हैं। इनमें से कुछ को शिवपाल ने पिछले दिनों नामित किया था।
विज्ञापन

इन जिलों में इन्हें बनाया गया अध्यक्ष

उत्तम ने मैनपुरी के जिलाध्यक्ष मानिकचंद यादव के स्थान पर खुमान सिंह वर्मा और इटावा में सुनील सिंह यादव के स्थान पर गोपाल यादव को अध्यक्ष नामित किया है।

मुरादाबाद में अतहर हुसैन अंसारी के स्थान पर हाजी इकराम कुरैशी, फतेहपुर में रामशरण यादव के स्थान पर सुरेंद्र प्रताप यादव, फर्रुखाबाद में विश्वास गुप्ता के स्थान पर नदीम फारूखी, फीरोजाबाद में अमूल यादव के स्थान पर राम सेवक यादव तथा हरदोई में रामू कश्यप को हटाकर शराफत अली को अध्यक्ष बनाया गया है।

नए जिलाध्यक्षों से सात दिन में नई कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें