फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : चार जिलों के पुलिस कप्तान समेत सात आईपीएस अधिकारी बदले, डीजीपी मुख्यालय में तैनात अभिषेक शर्मा बने औरैया के नये एसपी

Fri, 01 Oct 2021 10:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह को गाजीपुर भेजा गया है और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात अनिल कुमार द्वितीय को भदोही का नया कप्तान बनाया गया है।
 
विज्ञापन
पुलिस भर्ती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने चार जिलों के पुलिस कप्तानों समेत सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह को वहां से हटाकर बदायूं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

विज्ञापन


जबकि बदायूं में इस पद पर रहे संकल्प शर्मा कानपुर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह को गाजीपुर भेजा गया है और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात अनिल कुमार द्वितीय को भदोही का नया कप्तान बनाया गया है।

शासन से शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक डीजीपी मुख्यालय में तैनात अभिषेक शर्मा को औरैया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और यहां तैनात अपर्णा गौतम को औरैया से हटाकर डीजीपी ऑफिस में तैनाती दी गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ में तैनात धमेंद्र सिंह को डीआईजी रूल्स एवं मैन्यूअल बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें