वरिष्ठ विशेष सचिव बृज भूषण दुबे को अटल रत्न सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ विशेष सचिव बृज भूषण दुबे को शासकीय सेवा में उत्कृष्ट व सराहनीय योगदान हेतु विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधान भवन हाल मे आयोजित एक कार्यक्रम मे प्रतीक चिन्ह देकर अटल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
विधायी एवं संसदीय विषयों में अच्छी पकड़
मूलतः बस्ती जनपद के रहने वाले दुबे की शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई। दुबे ने राजनीति विज्ञान मास कम्युनिकेशन में एमए व एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। शासकीय सेवा में आने के पूर्व दुबे पत्रकारिता एवं विधि व्यवसाय से भी जुड़े रहे। दुबे एक मृदुभाषी व्यवहार कुशल कर्मठ लगनशील अधिकारी हैं। विधायी एवं संसदीय विषयों में इनकी अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में भी इनकी गहरी जानकारी है।
अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया
दुबे विधानसभा सचिवालय में विभिन्न महत्चवपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए, वर्तमान मे विधानसभा सचिवालय मे विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं।