फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा शुरू, छात्र आए तो नियम से, लौटने में खो दिया संयम

Sat, 17 Jul 2021 04:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लविवि की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं जो जून में होनी थीं वह शुक्रवार से शुरू हुईं। पहले दिन बीबीए, बीसीए, बीटेक और एमबीए की परीक्षा हुई। लविवि का नवीन परिसर मुख्य परीक्षा केंद्र रहा, जहां सभी विषयों की परीक्षाएं हुईं। परीक्षा से पहले लविवि प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कड़े निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। लेकिन परीक्षा के पहले दिन ही कोविड प्रोटोकॉल टूट गया और लविव प्रशासन के सारे दावे हवा हो गए। छात्र परीक्षा देने के लिए कक्षों में तो पूरे नियम से दाखिल हुए, लेकिन एग्जाम खत्म होते ही संयम खो दिया। परीक्षा कक्षों से छात्र एक साथ भीड़ की शक्ल में निकले और परिसर में ही जगह-जगह झुंड बनाकर एकत्र हो गए। यही नहीं कई छात्रों ने तो मास्क भी उतार दिए थे।

विज्ञापन


लविवि की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं जो जून में होनी थीं वह शुक्रवार से शुरू हुईं। पहले दिन बीबीए, बीसीए, बीटेक और एमबीए की परीक्षा हुई। लविवि का नवीन परिसर मुख्य परीक्षा केंद्र रहा, जहां सभी विषयों की परीक्षाएं हुईं। परीक्षा से पहले लविवि प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कड़े निर्देश दिए थे। परीक्षा के लिए छात्रों के प्रवेश करते समय व छूटने के बाद मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी नियमों का पालन करना था।

परीक्षा शुरू होने से पहले तो छात्रों को एक-एक कर व सैनिटाइज कर कक्ष में भेजा गया। छात्रों को खड़ा होने के लिए परीक्षा कक्ष से पहले गोले बनाए गए थे। परीक्षा कक्ष में भी एक बेंच पर एक छात्र को बैठाया गया, लेकिन परीक्षा खत्म होते ही न छात्रों को प्रोटोकॉल का ध्यान रहा न विश्वविद्यालय प्रशासन को। छात्र एक-एक कर नहीं, बल्कि झुंड बनाकर परीक्षा कक्ष से बाहर निकलने लगे। कई ने तो मास्क भी उतार दिए और परिसर में जगह-जगह छात्र झुंड बनाकर बातचीत करने लगे। इस दौरान उन्हें रोकने या टोकने के लिए कोई सामने नहीं आया।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान लाउडस्पीकर ने किया परेशान
परीक्षा के दौरान नवीन परिसर के इर्द-गिर्द तेज आवाज में लाउडस्पीकर बज रहा था। इसको लेकर हॉस्टल के छात्रों ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई। छात्रों ने बताया कि पुलिस आई भी थी, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

आसान सवाल पूछे गए
कोरोना के चलते परीक्षा पहले स्थगित कर दी गई। बाद में जुलाई में बदले पैटर्न पर प्रस्तावित की गई। महज एक घंटे की परीक्षा हुई। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब देने थे। छात्रों ने बताया कि परीक्षा में आए सवाल काफी आसान रहे। कई छात्रों ने तो 15 मिनट पहले ही परीक्षा समाप्त कर ली थी। बीटेक की परीक्षा में कुल 70 प्रश्न पूछे गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें