फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 237 केंद्रो पर जारी एसईई परीक्षा

Sun, 20 Apr 2014 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) रविवार को होगी। इस के लिए 237 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को बीटेक, बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीफॉर्मा स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के अलावा छह राज्यों की राजधानी में भी एक-एक परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसमें रांची, पटना, दिल्ली, भोपाल, जयपुर व देहरादून शामिल हैं।
Trending Videos

1.83 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे

परीक्षा का आयोजन करवा रहे यूपीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा में कुल 1.83 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

सभी शहरों में तीन से चार फ्लाइंग स्क्वायड बनाए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन बनाने व मुन्ना भाईयों को सेंधमारी से रोकने के लिए इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एसईई का जो प्रवेश पत्र इस बार जारी किया गया है उसमें एक अलग कॉलम बनाया गया है। इसमें स्टूडेंट को अपनी पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ चिपकाकर उसे गजटेड ऑफिसर या फिर स्कूल के प्रिंसिपल से अटेस्ट करवानी होगी।
विज्ञापन

बार कोड लागू होगा

परीक्षा केन्द्र पर स्टूडेंट को दो कलर फोटोग्राफ लेकर आना होगा। परीक्षा केन्द्र पर स्टूडेंट का थंब इंप्रेशन और दोबारा सिग्नेचर करवाया जाएगा। स्टूडेंट्स परीक्षा में कोई गड़बड़ी व दस्तावेजों में कोई हेराफेरी न हो इसके लिए बार कोड लगाया गया है।

फिलहाल एसईई में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सेंटर सुप्रीमटेंडन व सेंटर कंट्रोलर को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

बीते साल राजधानी में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के बीटेक सेकेंड ईयर के स्टूडेंट प्रकाश पांवरिया व उसके साथ दूसरे की जगह परीक्षा देते लखनऊ के आजाद इंजीनियरिंग कॉलेज में पकड़े गए थे।

इस बार आईईटी को परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया है और यहां रविवार को परीक्षा के दिन स्पेशल क्लासेज लगवायी जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें