लखनऊ में इंदिरानगर के मयूर विहार में सोमवार सुबह किचन की सफाई करते वक्त दलीप सिंह पंवार (45) की झुलसकर मौत हो गई। वे लखनऊ मेट्रो के सुरक्षा अधिकारी थे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया है। इंस्पेक्टर इंदिरानगर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मूलरूप से सहारनपुर के लेबर कॉलोनी निवासी दलीप सिंह पंवार बीएसएफ में निरीक्षक थे।
इस दौरान उनकी तैनाती दस साल तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी रही। कुछ समय पहले उन्होंने बीएसएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और लखनऊ मेट्रो में बतौर सुरक्षा अधिकारी नौकरी शुरू की थी।