फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में सफाई के दौरान थिनर गिरने से मेट्रो के सुरक्षा अधिकारी की झुलसकर मौत

Tue, 29 May 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में इंदिरानगर के मयूर विहार में सोमवार सुबह किचन की सफाई करते वक्त दलीप सिंह पंवार (45) की झुलसकर मौत हो गई। वे लखनऊ मेट्रो के सुरक्षा अधिकारी थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया है। इंस्पेक्टर इंदिरानगर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मूलरूप से सहारनपुर के लेबर कॉलोनी निवासी दलीप सिंह पंवार बीएसएफ में निरीक्षक थे।

इस दौरान उनकी तैनाती दस साल तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी रही। कुछ समय पहले उन्होंने बीएसएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और लखनऊ मेट्रो में बतौर सुरक्षा अधिकारी नौकरी शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थिनर गिरा जलते गैस के चूल्हे पर

- फोटो : डेमो
दलीप सिंह का परिवार इंदिरानगर के मयूर विहार में रहता है। पत्नी बबिता सिंह सचिवालय में समीक्षा अधिकारी हैं। भाई प्रदीप के मुताबिक, दलीप सिंह सुबह किचन की सफाई कर रहे थे।

इस दौरान उनके हाथ से फिसलकर थिनर जलते रसोई गैस के चूल्हे पर गिर गया। इससे चूल्हे से तेज लपटें निकलीं और दलीप गंभीर रूप से झुलस गए। परिवारीजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें