फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: 24 घंटे में डकैती-हत्या की दूसरी वारदात से दहशत

Sun, 13 Sep 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महज चौबीस घंटे के भीतर बेखौफ दर्जन भर डकैतों ने शुक्रवार को देर रात काकोरी में एक घर पर धावा बोला। मां-बेटी को बंधक बना कर, एक बुर्जुग की गला दबा कर हत्या की और सवा लाख के गहने समेत अन्य सामान लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


जानकीपुरम की योगीराज कॉलोनी में हुई डकैती और हत्या के बाद काकोरी में हुई इस वारदात से राजधानी के लोग दहशत में हैं। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इंस्पेक्टर काकोरी रामपाल यादव ने बताया कि डंडों से लैस आठ-दस बदमाशों ने शुक्रवार रात डेढ़ बजे गांव नरौना के द्वारिकापुरी गोल्डन सिटी में हबीब के घर धावा बोला। अलमारी व बक्से खंगाले। हबीब का ससुर दन्ना (70) बरामदे में सो रहा था।
विज्ञापन


आहट सुनकर जागा तो बदमाशों ने डंडे से उसके सिर पर वार किया और गला दबाकर मार डाला। इस दौरान चार बदमाशों ने छत पर सो रही हबीब की पत्नी मोमीना व बेटी रूबी को जगाकर पिटाई की।
विज्ञापन

डकैती की पीछे आपसी रंजिश की आशंका

हबीब ने पुलिस को बताया कि वह प्लाइवुड फैक्ट्री में नौकरी के साथ वह दूध का भी काम करता है। उसने बेटी रूबी की शादी अपनी साली के बेटे टैंपो चालक आजाद से की थी। रूबी को मिर्गी का दौरा पड़ने की वजह से आजाद ने उसे मायके में छोड़ रखा था। इलाके के रामकिशन का उसके घर आना-जाना होता है। इसको लेकर विरोध जताया था, शक है कि इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिलाया।

साली के घर का बल्ब खोला
हबीब के घर से 20 कदम की दूरी पर उसकी साली का मकान है। उसके बेटे अंसार ने पुलिस को बताया कि उसने अपने घर के किनारे की दीवार पर बल्ब लटका रखा था। इससे खाली पड़े मैदान के साथ हबीब के घर के बाहर तक उजाला रहता था। बल्ब गायब था। माना जा रहा है कि बदमाशों ने हबीब के घर धावा बोलने से पहले अंसार की दीवार पर लटका बल्ब खोल लिया।

कॉलोनी में सिर्फ दो घर
काकोरी रोड से नहर पटरी के किनारे घनी बाग से आगे विकसित हो रही कॉलोनी गोल्डन सिटी द्वारिकापुरी में सिर्फ दो घर हैं। हबीब का कहना है कि ज्यादा संपत्ति न होने की वजह से डकैती का कभी अंदेशा ही नहीं था। वारदात की सूचना के आधा घंटा बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाग की तरफ कांबिंग की गई लेकिन डकैतों का कोई सुराग नहीं लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें