फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग की कार्रवाई समस्या का स्थायी समाधान नहीं : संजय गुप्ता

विज्ञापन
अलीगंज ​अ​ग्निकांड।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद लगातार हो रही सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारी नेता चिंतित हैं। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा व एलडीए और आवास विकास के अफसरों से मिलकर उचित रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने छात्रों की मौत पर शोक व्यक्त किया। कहा कि बच्चों की मृत्यु बहुत ही दुखदायी है। इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए सीलिंग की कार्रवाई समस्या का स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि आपदा से बचने के लिए सुरक्षा के समुचित उपाय पर ध्यान देना होगा। व्यापारी नेता ने कहा कि सीलिंग की कार्रवाई से हजारों व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा और अन्य विसंगतियां पैदा होंगी। घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के समुचित उपाय व अन्य व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन के लिए व्यापारियों को भी अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें