लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन की राजस्व वसूली में आई गिरावट पर एसडीओ को तो हटा दिया गया, मगर जेई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीओ का उपभोक्ताओं के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था।
एकमुश्त समाधान योजना के पहले चरण की समीक्षा में ऐशबाग उपखंड के बकाएदारों से वसूली में एसडीओ मुकेश कुमार व जेई संजय मिश्रा की लापरवाही उजागर हुई थी, मगर जिम्मेदारों ने महज एसडीओ की रिपोर्ट उच्च स्तर पर की, जिससे सात जनवरी को मध्यांचल निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने मुकेश कुमार का देवीपाटन जोन गोंडा स्थानांतरण कर दिया। वहीं, देवीपाटन जोन में अटैच योगेंद्र कुमार यादव को स्थानांतरित कर लखनऊ के ऐशबाग उपखंड का एसडीओ नियुक्त किया गया है।