फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वर्कशॉप, विशेष प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को मिलेगा 20 हजार का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन के तहत आईटीआई के विद्यार्थियों को वर्कशॉप और एक महीने के विशेष प्रशिक्षण के बाद 15 से 20 हजार रुपये महीने का पैकेज मिलेगा। इसके तहत बुधवार को अलीगंज राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बिल्डिंग निर्माण की एक निजी कंपनी की ओर से विद्यार्थियों की वर्कशॉप कराई गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास मिशन के जरिए समय-समय ट्रेनिंग दी जाती है। इसी के तहत देश व प्रदेश में भवन निर्माण उपकरण सप्लायर के रूप में कार्य कर रही स्विंग स्टेटर इंडिया पीवीटी एलटीडी निजी कंपनी के इंजीनियरों ने बुधवार को विद्यार्थियों के लिए स्पेशल वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसमें राजधानी के सभी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, मंडलीय अधिकारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनी के उपाध्यक्ष आर अनंदाकुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को मशीन प्लांट, कंपनी प्लांट, मोबाइल प्लांट व आधुनिक तकनीक से जुड़े उपकरणों के प्रयोग और उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि आगामी दिनों में कंपनी विद्यार्थियों को एक महीने का विशेष प्रशिक्षण देगी। कंपनी की जहां प्लांट स्थापित है, वहां विद्यार्थियों का भ्रमण भी कराया जाएगा। इसी आधार पर विद्यार्थियों को कौशल परीक्षण व कंपनी में सेवा देने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह के प्रशिक्षण अन्य संस्थानों में शुरू करने की कंपनी की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें