फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 साल से अधिक उम्र वाले अभियंताओं की स्क्रीनिंग रिपोर्ट तैयार, होगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Thu, 29 Feb 2024 10:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

50 साल से अधिक उम्र वाले करीब 15 से 20 दागी अभियंताओं को पहले चरण में बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इन पर 10 मार्च तक कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा विभाग में कार्यरत 50 साल से अधिक उम्र वाले अभियंताओं को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विभिन्न निगमों से प्रस्तावित करीब 53 नामों में से 15 से 20 पर दस मार्च तक कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


ऊर्जा विभाग में सभी विद्युत वितरण और उत्पादन निगमों में कार्यरत अभियंताओं की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए थे। इसके लिए फरवरी माह तक का वक्त दिया गया था। ज्यादातर निगमों ने संबंधित अभियंता की स्वास्थ्य स्थिति, उनके कामकाज, कार्यक्षमता का मूल्यांकन करते हुए अपने स्तर से करीब 53 अभियंताओं की सूची भेज दी है।

इसमें ज्यादातर वे अभियंता हैं, जिनके खिलाफ शिकायतें मिली हैं। बार- बार निर्देश के बाद भी अनुपस्थिति रहते हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। अब काॅरपोरेशन की कमेटी इस सूची की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 50 साल से अधिक उम्र वाले करीब 15 से 20 दागी अभियंताओं को पहले चरण में बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यही वजह है कि 53 नाम में वरीयता के क्रम में सबसे खराब कार्य करने वाले अभियंताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें