मंगलवार को भारी बारिश से मिली राहत और मौसम के सामान्य रहने की संभावना को देखते हुए लखनऊ जिलाधिकारी ने बुधवार से हर रोज की तरह स्कूलों के संचालन का आदेश दिया है।
आपको बता दें कि सोमवार को हुई जबरदस्त बारिश और जगह-जगह जलभराव के कारण लखनऊ डीएम कौशल राज शर्मा ने जिले के स्कूलों के लिए मंगलवार को अवकाश घोषित किया था।
हालांकि, मंगलवार को हल्की-फुल्की बारिश ही हुई जिसे देखते हुए स्कूलों के सामान्य संचालन का आदेश दे दिया गया है।