फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वर्गों की छात्रवृत्ति के लिए 2.5 लाख होगी आय सीमा, प्रस्ताव हुआ तैयार

Wed, 26 Jun 2019 05:32 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्कॉलरशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में सभी वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ लेने के लिए आय सीमा 2.5 लाख रुपये सालाना की जाएगी। अभी यह आय सीमा सिर्फ अनुसूचित जाति व जनजाति और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए ही है। 
विज्ञापन


अब सामान्य व पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। पहले यह सीमा 2 लाख रुपये तक थी। इस वर्ग के करीब 50 लाख विद्यार्थी हर साल छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई के लिए आवेदन करते हैं। शासन ने चालू वित्त वर्ष से ही इसे लागू कराने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि जुलाई से इस प्रस्ताव पर अमल हो जाएगा।

शासन के सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जल्द ही नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव सक्षम स्तर से अनुमोदित कराया जाएगा। पिछले वर्ष एससी-एसटी व अल्पसंख्यक छात्रों के लिए आय सीमा दो लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख किया गया था। तभी से सभी वर्गों के लिए आय सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें