लखनऊ- गाजियाबाद के ज्ञानस्थली विद्यापीठ के प्रबंधक द्वारा छात्र से जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज करने के मामले को अनुसूचित जाति/जनजानति आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग के अध्यक्ष एवं गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से बात कर प्रकरण की जानकारी ली और एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में भेदभाव पूर्ण बर्ताव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।