फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: संजय गांधी अस्पताल के 400 कर्मचारी सत्याग्रह पर, बोले- लाइसेंस बहाल होने तक चलेगा आंदोलन

Wed, 27 Sep 2023 11:48 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में कर्मचारियों का सत्याग्रह जारी है। बुधवार को सत्याग्रह के लिए 400 कर्मचारी एकत्र हुए और कहा कि जब तक लाइसेंस बहाल नहीं हो जाता आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
सत्याग्रह करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी 400 कर्मियों का सत्याग्रह चल रहा है। ज्वाइंट फोरम ऑफ डाक्टर्स पैरामेडिकल स्टॉफ एवं कान्ट्रैक्ट वर्कर्स ऑफ संजय गांधी अस्पताल के पदाधिकारियों का दावा है कि अस्पताल का लाइसेंस बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


मुंशीगंज मार्ग स्थित अस्पताल गेट के सामने टेंट लगाकर सत्याग्रह अनशन पर बैठे कर्मियों ने नारे लगाकर अपनी आवाज बुलंद की। अस्पताल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पहले नोटिस दी गई कि तीन माह के भीतर जवाब दें जब तक अस्पताल प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई करता उससे पहले ही 24 घंटे के भीतर अस्पताल लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। यह आम जनता के हितों पर हमला है। वरिष्ठ कर्मचारी अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन द्वारा यह द्वेष भावना के चलते गलत किया गया है।

ये भी पढ़ें - आईएएस अफसर ने ली 70 लाख रिश्वत! अधिकारी ने खुद ही की SIT जांच की सिफारिश; अरबों से जुड़े सात...
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 5000 करोड़ का कारोबार: मोटो जीपी और इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से UP की ग्लोबल ब्रांडिंग, एक लाख से अधिक आर्डर मिले




अस्पताल बंद होने से अमेठी के साथ ही सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ से भी मरीज आते थे। हर दिन 800 मरीजों की ओपीडी होती थी। दूरदराज से मरीज आते थे लेकिन अब मरीजों को दिक्कत हो रही है। संयुक्त फोरम के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक अस्पताल का लाइसेंस बहाल नहीं होता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, सीएमओ कार्यालय के सामने पूर्व एमएलसी दीपक सिंह की अगुवाई में अमेठी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में सीएमओ कार्यालय परिसर में सत्याग्रह आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। सत्याग्रह को सपा, आम आदमी पार्टी, अधिवक्ता और किसान संगठन के पदाधिकारी समर्थन दे चुके हैं। 

क्या है मामला: कोतवाली क्षेत्र मुसाफिरखाना के गांव पांडेय का पुरवा मजरे रामशाहपुर निवासी अनुज शुक्ल की पत्नी दिव्या शुक्ला की मौत के मामले में मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इमरजेंसी, ओपीडी समेत अन्य सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसके चलते अस्पताल पूरी तरह से बंद हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें