हापुड़ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वकील 3 अक्तूबर तक सिर्फ बेहद जरूरी काम ही करेंगे। इसके बाद हापुड़ के वकीलों से विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
हापुड़ में लाठीचार्ज की घटना के बाद से लगभग एक माह से हड़ताल पर चल रहे लखनऊ बार एसोसिएशन के वकील तीन अक्तूबर तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे, लेकिन अति आवश्यक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को वकीलों की आम सभा हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल हापुड़ जाकर वहां के वकीलों से विचार-विमर्श करके आगे की रणनीति बनाएगा।