फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी शिक्षा विभाग में 14 हजार पदों पर होंगी भर्तियां,आयोग को भेजा गया प्रस्ताव

Mon, 23 Mar 2020 07:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापकों, प्रवक्ता और प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। विभाग ने आयोग को करीब 14000 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


प्रदेश के 2270 विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11246 पद रिक्त हैं। आयोग में 10768 पदों की भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी होना शेष है। 

विभाग में दीन दयाल इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त 457 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती का प्रस्ताव भी आयोग को भेजा है। इसी तरह प्रदेश के 363 जीआईसी में प्रवक्ता के 1376 पद और 403 जीजीआईसी में प्रवक्ता के 753 पद रिक्त हैं। प्रधानाचार्य के भी 353 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा है। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। 10768 पदों पर चयनित सहायक अध्यापक जल्द मिल जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें