फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमनमणि को प्रत्याशी बनाने के विरोध में धरना, सारा की मां ने की अपील, टिकट वापस लें मायावती

Thu, 10 Feb 2022 01:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीमा सिंह ने बेटी सारा सिंह की हत्या के आरोप में बसपा से अमनमणि त्रिपाठी का टिकट वापस लेने की अपील की है। अमनमणि नौतनवां से प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं सारा सिंह की मां सीमा सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी को नौतनवां से प्रत्याशी बनाने के विरोध में सारा सिंह की मां सीमा सिंह और मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने जीपीओ स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और बसपा सुप्रीमो मायावती से उनका टिकट वापस लेने की अपील की।

विज्ञापन


सीमा सिंह और निधि शुक्ला ने कहा कि मायावती ने सजायाफ्ता अमरमणि के उस बेटे को अपना प्रत्याशी बनाया है जो अपनी पत्नी की लोमहर्षक हत्या का आरोपी है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और निषाद पार्टी तक ने उसे अपने दरवाजे से भगा दिया था।
विज्ञापन


सीमा सिंह ने कहा कि अमनमणि के हाथ उनकी बेटी के खून से रंगे हुए हैं। मायावती को अम्बेडकर जी के सम्मान में अमनमणि का टिकट वापस ले लेना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें