फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सियासी हलचल तेज: सपा की सहयोगी दलों के साथ बैठक में पहुंचे नेता, अखिलेश के घर पहुंचे शिवपाल यादव

Wed, 12 Jan 2022 10:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में सियासी हलचल तेज हो गई है। आज सपा व सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक होगी जिसमें सीट शेयरिंग का निर्णय लेकर सीटों का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में पहुंचे सहयोगी दलों के नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को सहयोगी दलों के नेताओं के साथ चुनावी रणनीति तैयार की। इस दौरान चुनावी एजेंडे से लेकर चुनाव लड़ने के तरीकों पर मंथन हुआ। खास बात यह है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल में मुख्य कुर्सी पर कृष्णा पटेल को बैठाया और उन्हें राजमाता कह कर पुकारा। इसे भी सियासी गलियारे में रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार दोपहर जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट में सहयोगी दलों की बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व उनके बेटे आदित्य यादव, रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद, महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य, उनके बेटे चंद्रप्रकाश मौर्य, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर व उनके बेटे अरविंद राजभर, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के डा. संजय चौहान, अपना दल (कमेरा) की कृष्णा पटेल, एनसीपी के केके शर्मा मौजूद रहे। बैठक में चुनावी स्थितियों को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान कोविड की वजह से रैली पर लगाई गई रोक से निपटने की रणनीति भी तैयार की गई। तय किया गया कि सभी पार्टी के अध्यक्ष अपने -अपने विधान सभा में छोटी-छोटी बैठक करके उसमें दिए गए भाषण को रिकार्ड करेंगे और फिर उसे समाजवादी पार्टी के वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा। इसी तरह इन भाषणों को सोशल मीडिया पर भी डाला डाएगा। यहां से हर विधानसभआ क्षेत्र में बने ह्वाट्सअप ग्रूप भी पहुंच जाएगा। इस दौरान किसानों की समस्या, नौजवानों को रोजगार, महंगाई पर रोक, स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार, कानून व्यवस्था में सुधार, व्यापारियों की सुरक्षा, स्वच्छ शुद्ध पेयजल, गरीबों को पेंशन, महिलाओं का सम्मान, उद्योग एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर में विस्तार, नदियों की सफाई और विकास के अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में यह भी फैसला हुआ कि मतदाताओं से सीधा संपर्क कर कार्यकर्ता हर दरवाजे पर जाकर गठबंधन की सरकार बनाने का आग्रह करेंगे। जनता के साथ सीधा संवाद कायम होगा।
विज्ञापन


कृष्णा के जरिए दिया सियासी संदेश
बताया जाता है कि बैठक के दौरान अपना दल (कमेरा) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल पहुंची। यह देख सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी सीट से उठ गए। उन्होंने मुख्य सीट पर कृष्णा पटेल को बैठाया। वह खुद बगल की सीट पर बैठ गए। अपने पास चाचा शिवपाल सिंह यादव को बैठाया तो सामने महान दल के अध्यक्ष केशवदेव मौर्य रहे। इस बैठक में अपनी सांस्कृतिक विरासत का परिचय देते हुए सियासी निशाना साधा गया। विभिन्न कार्यक्रमों में भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कृष्णा पटेल का नाम ‘राजमाता’ कहकर लेते रहे हैं।

गांवों में शुद्ध पानी का मुद्दा भी उठा
बैठक में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने ग्रामीण इलाके में पानी से हो रही बीमारी का मुद्दा उठाया। यह बताया कि गांव में लोग दूषित पानी पी रहे है। इससे हड्डी से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही है। पानी की वजह से पेट के भी गंभीर मरीज सामने आने लगे हैं। शहरी इलाकेमें लोगों को शुद्ध पानी मिल जाता है, लेकिन गांव की स्थिति लगातार खराब हो रही है। उन्होंने मांग की कि घोषणा पत्र में ग्रामीण इलाके में शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का मुद्दा भी रखा जाए। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य दलों के नेताओं ने सहमति जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें