फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल नहीं रहा प्रदेश तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, चारों तरफ अराजकता: अखिलेश

Tue, 19 May 2020 10:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में न मजदूर सुखी है और न आम आदमी सुरक्षित है। कानून व्यवस्था से लेकर हर व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन


अपराधियों की गोलियां लोगों को सरेआम भून रही हैं। मजदूर और कामगार त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। पुलिस वसूली में जुटी है। उन्होंने संभल में सपा नेता छोटे लाल दिवाकर व उनके पुत्र सुनील दिवाकर की हत्या की कड़ी निंदा की है।

अखिलेश ने कहा, मजदूर भूखे प्यासे प्रदेश की सड़कों पर भटक कर रहे हैं। पुलिस मजदूरों पर लाठीचार्ज कर रही है । सरकार सिर्फ अपनी वाहवाही कराने को लेकर ही परेशान है। टीम-11 को प्रदेश में बसों की संख्या भी नहीं पता। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कि प्रशासन दुर्भावनापूर्ण रवैया छोड़ नहीं पा रहा है। भूखे, प्यासे लोगों के पांवों में खून रिसने लगा है। तपती धूप में बच्चे बिलबिला रहे हैं और असहाय मां-बाप रोटी और दूध भी नहीं जुटा पा रहे हैं। 
Trending Videos

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन-4.0 के इस बद से बदतर हालात में भी मुख्यमंत्री अगर सब नियंत्रण में होने का दावा कर रहे हैं तो उन्हें कायदे से अब बिना देर किए त्यागपत्र दे देना चाहिए। ताकि कोई सक्षम उत्तराधिकारी प्रदेश को संकट से उबार सके। 

लोग खाने के पैकेट के लिए जूझ रहे हैं। गरीबों को बंटने वाला अनाज मध्य प्रदेश की मंडी में बेचे जाने की खबर है। जरूरत मंदों के हकों पर डाका डालने वाली भाजपा सरकार के कई काले किस्से सामने आ रहे हैं। क्या गरीबों के साथ पेश आने का यही संघी और भाजपाई तरीका है?

भाजपा राज में गरीब होना जुर्म हुआ
सपा अध्यक्ष ने कहा कि  भाजपा राज में गरीब होना जुर्म हो गया है। सरकार के एक मंत्री को मजदूरों को चोर-डकैत बताते शर्म नहीं आई। जो श्रमिक प्रदेश की सीमा में आ गए हैं, उनकी विवशता पर रहम करें। उन्हें घर पहुंचाने के नाम पर अपमानित न करे। 

उनके साथ मानवता दिखाते हुए राजधर्म का पालन करें। बसों की व्यवस्था कब, कहां और किसकी है । इस चक्कर में श्रमिकों की शामत आ गई है । टीम-इलेवन को राज्य की सरकारी और प्राइवेट बसों की संख्या भी ठीक से पता नहीं है जबकि उत्तर प्रदेश में लगभग एक लाख बसें हैं। पता नहीं इनका उपयोग क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन

दरोगा ने बेची मजदूरों की साइकिलें

उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर के भोपा में एक दरोगा ने मजदूरों की साइकिलें छीन कर बेच दी । महाराष्ट्र से ट्रक में बैठकर आए मजदूरों से लखनऊ से सटे मोहनलालगंज में  50 हजार रुपये मांगे गए फिर 15 हजार पर तोड़ कर लिया। 

आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस कर्मी आराम फरमाते रहे। ट्रक, टैंकर, डाला सब गुजरते रहे। दुर्घटनाओं में श्रमिक मर रहे है?। पंचायत में विवाद पर हत्याएं हो रही है। भाजपा सरकार की मनमानी, अव्यवहारिक और अदूरदर्शी नीतियों के चलते पूरा प्रदेश संकटग्रस्त हो गया है।

सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न
अखिलेश ने कहा, सरकार की मनमानी, अव्यवहारिक व अदूरदर्शी नीतियों के चलते पूरा प्रदेश संकटग्रस्त हो गया है। लॉकडाउन में हर जगह पुलिस तैनात है उसके बाद भी अपराधी हत्या कर रहे हैं। आरोप लगाया कि  सत्तारूढ़ दल के समर्थक तीन वर्षों से  समाजवादी पार्टी केनेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें