फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा संगठन पर गिरी खराब प्रदर्शन की गाज

Mon, 09 Dec 2013 12:44 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन की गाज समाजवादी पार्टी संगठन पर पड़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सपा की मध्य प्रदेश और दिल्ली इकाई भंग कर दी गई हैं। हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मध्य प्रदेश सपा के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने इस्तीफा भी दे दिया है।

सपा को मप्र से काफी उम्मीदें थीं। वहां के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर यादव समेत कई प्रमुख नेता अक्सर लखनऊ आकर सपा सुप्रीमो से चुनावी रणनीति पर चर्चा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट तय करने में भी उनकी मुख्य भूमिका रही। उनसे बेहतर नतीजों की संभावना के फीडबैक पर सपा के युवा नेताओं की टीम एक महीने के लिए मध्य प्रदेश भेजी गई थी।

नतीजा अनुकूल नहीं रहने पर मध्य प्रदेश इकाई भंग कर दी गई। इसी के साथ दिल्ली की प्रदेश इकाई भी भंग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें