फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: सभी धर्मगुरुओं ने मिलकर फहराया तिरंगा, देश को मजबूत करने का लिया संकल्प निकली तिरंगा यात्रा

Thu, 15 Aug 2024 10:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Maa tujhey pranam: अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी धर्मगुरुओं ने मिलकर तिरंगा फहराया। इस मौके पर शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
ध्वाजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए धर्मगुरु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आजादी के जश्न को यादगार बनाने के लिए अमर उजाला एक खास कार्यक्रम ‘मां तुझे प्रणाम’ का आयोजन किया।  लोहिया पार्क में हुए इस आयोजन में विभिन्न धर्मगुरुओं ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला चली। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोहा। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के कई बच्चे एकत्रित हुए। 

विज्ञापन


सेंचुरियन डिफेंस अकादमी ने तैयार करवाया 1500 फीट का तिरंगा
सेंचुरियन डिफेंस अकादमी के निदेशक शिशिर दीक्षित ने बताया कि हर बार की तरह अकादमी के छात्र-छात्राएं तिरंगा यात्रा के लिए तैयार हैं। 1500 फीट का तिरंगा लेकर वे लोहिया पार्क से 1090 चौराहे तक गए। सुबह नौ बजे अमर उजाला व इंडियन ऑयल की ओर से बाइक रैली निकाली गई। इसमें मुख्य रूप से मराठा व गोरखा समाज के सदस्य और 181 वन स्टाॅप सेंटर की सहभागिता रही। इसमें खासतौर पर यातायात नियमों का पालन करने और बेटियों के लिए सशक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया। 

1090 चौराहे पर फहराया 45 मीटर ऊंचा तिरंगा
 हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को गोमती नगर के 1090 चौराहा पर 45 मीटर ऊंचा तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल और एमएलसी अवनीश सिंह मौजूद रहे। इस ध्वज को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने स्थापित किया है जिसका रखरखाव नगर निगम को सौंपा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें