फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने पर नहीं बनी सहमति, 10 से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने की थी मांग

Thu, 16 Dec 2021 01:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी सरकार शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार नहीं करने जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग पर सहमति नहीं बन सकी है। बेसिक शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में अधिकारियों ने शिक्षा मित्रों से कहा कि मानदेय अधिकतम डेढ़ से दो हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाया जा सकता है। इसका निर्णय भी मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद होगा। हालांकि बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने दावा किया कि बैठक में शिक्षा मित्रों की सेवा आयु 62 वर्ष कराने और प्रति वर्ष 11 माह 29 दिन का मानदेय दिलाने पर सहमति दी गई। वहीं इस पर सहमति बनी कि जो शिक्षा मित्र मूल विद्यालय में जाना चाहते हैं, उन्हें एक मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में विभाग की सचिव अनामिका सिंह, निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह और संयुक्त निदेशक गणेश कुमार मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें