फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: हनुमानजी को सहजानंद स्वामी का भक्त दिखाने पर भड़के संत, बोले- अपने आराध्य का अपमान बर्दाश्त नहीं

Sun, 03 Sep 2023 04:56 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या के संत और महंतों ने हनुमानजी को सहजानंद स्वामी का दास और भक्त दिखाने पर नाराजगी जाहिर की है और स्वामी नारायण संप्रदाय के लोगों से माफी मांगने की अपील की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर विरोध करते संत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम नगरी के अयोध्या के संतों महंतों ने हनुमान जी महाराज को स्वामीनारायण संप्रदाय के सहजानंद स्वामी के भक्त और दास के रूप में दिखाने पर विरोध प्रकट किया है। कहा कि अगर स्वामीनारायण संप्रदाय के लोग सनातन समाज के संतों महंतों से और अनुयायियों से माफी नहीं मांगते हैं तो अयोध्या के संत स्वामी नारायण संप्रदाय की जन्मस्थली गोंडा जिले के छपिया नामक स्थान पर पहुंचकर कड़ा विरोध करेंगे। संतों का विरोध प्रदर्शन श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक, संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के पीठाधीश्वर महंत परशुराम दास महाराज के नेतृत्व में हुआ।

विज्ञापन


महंत परशुराम दास ने कहा कि सहजानंद स्वामी संत हैं और हमारे सनातन धर्म में अनेकों संत हुए हैं जिसमें संत तुलसीदास, स्वामी वाल्मीकि, महाराज जगतगुरु रामानंदाचार्य जी महाराज सहित सैकड़ो संत हैं जिन्होंने हनुमान जी को अपना आराध्य माना और श्रीराम जी के दास के रूप में उनकी पूजा करते हैं न कि हनुमान जी को अपना दास बनाया।

ये भी पढ़ें - साहब... पत्नी फोन पर बात करती थी, बांके से काट डाला, मुझे गिरफ्तार कर लो, सन्न रह गए पुलिसकर्मी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल भाजपा में शामिल हो जाएंगे, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
विज्ञापन


ऐसे में सनातन धर्म और संस्कृति का स्वामी नारायण संप्रदाय के लोगों ने एक चित्र के माध्यम से अपमान किया है। जो निंदनीय है जिसको कभी क्षमा नहीं किया जा सकता और अगर वह माफी नहीं मांगते हैं और तत्काल इस चित्र को नहीं हटते हैं तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

स्वामीनारायण की जन्मस्थली छपिया पहुंचकर हम संत जन इसका विरोध करेंगे क्योंकि हम अपने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी का अपमान नहीं बर्दाश्त करेंगे और अब कोई भी अगर सनातन संस्कृति पर वार करता है तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर महंत विजय रामदास, महंत धर्मदास, महंत मंगलदास श्रीराम कथा के मर्मज्ञ चंद्रांशु जी महाराज और संगीत के मर्मज्ञ मानस दास भोला बाबा व दरोगा दास सहित कई संत उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें