फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रुपये देकर धर्मांतरण को लेकर हंगामा, प्रदर्शन

Mon, 27 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊंचाहार (रायबरेली)
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रायबरेली के ऊँचाहार थाना क्षेत्र के जमालपुर मजरे सवैया राजे गांव में रविवार को धर्मांतरण की खबर पर खूब हंगामा हुआ। भाजपा और विहिप पदाधिकारियों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए एक भवन में प्रार्थना कर रहे लोगों को बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रार्थना सभा में मौजूद 150 लोगों व प्रार्थना करा रहे सात लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस धर्मांतरण की बात से इंकार कर रही है, वहीं भाजपा, विहिप पदाधिकारी धर्मांतरण कराने का आरोप लगा रहे हैं।

जमालपुर माफी मजरे सवैया राजे के पास एक भवन में रविवार को प्रार्थना सभा की जा रही थी। इसमें दूर दराज से करीब 150 महिलाएं व पुरुष आए थे। इस दौरान भाजपा और विहिप के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और भवन में बाहर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन


हंगामा व प्रदर्शन की सूचना पर थानेदार जीडी शुक्ला व तहसीलदार मदन मोहन वर्मा ने भवन का ताला खुलवाकर सभी को बाहर निकाला। भवन के अंदर एक साहित्य पुस्तक व वाद्य यंत्र भी बरामद हुए। पुलिस सभी को लेकर थाने आई पर पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है धर्मांतरण से इनकार

पुलिस अधीक्षक हरिनारायण सिंह - फोटो : amar ujala
छतौना मरियानी निवासी नरेंद्र यादव ने थाने में धर्मांतरण की तहरीर दी। आरोप है कि लोगों को प्रार्थना सभा में बुलाया गया था। उन्हें रुपयों का लालच दिया गया और धर्मांतरण करने की बात कही गई। धर्मांतरण कराने में दो महिलाओं समेत सात लोग शामिल हैं। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि तहरीर दी गई थी, लेकिन बाद में वापस ले ली गई।

धर्मांतरण कराया जा रहा था : अजय
वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल का कहना है कि कांग्रेस की शह पर ऊंचाहार क्षेत्र में अरसे से धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही है।

रविवार को भी धर्मांतरण कराया जा रहा था। उनका कहना है कि सही तरीके से मामले की जांच कराई जाए और धर्मांतरण करने वालों पर कार्रवाई की जाए, अन्यथा भाजपा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।

इस पर पुलिस अधीक्षक हरिनारायण सिंह का कहना है कि धर्मांतरण कराने की बात गलत है। लोगों ने पूछताछ में धर्मांतरण की बात भी नहीं बताई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यदि ऐसी बात कहीं आती है तो निश्चित तौर से कार्रवाई होगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें