लखनऊ यूनिवर्सिटी के हबीबुल्लाह हॉस्टल में गुरुवार देररात हुई फायरिंग के विरोध में छात्रों ने जमकर बवाल काटा। फायरिंग करने वालों पर एक्शन न होने पर स्टूडेंट्स में जमकर गुस्सा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एलयू में बवाल
- फोटो : amar ujala
चोटिल पक्ष के स्टूडेंट्स ने शुक्रवार दोपहर दो बजे से हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रशासनिक भवन के कमरों में ताले डाल दिए और प्रशासनिक भवन का कैमरा भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
3 of 5
एलयू में बवाल
- फोटो : amar ujala
वीसी ने स्टूडेंट्स को बात करने के लिए बुलाया लेकिन वे उन्हें बुलाने की जिद पर अड़े रहे और हंगामा करते रहे।
4 of 5
घायल स्टूडेंट से बात करते वीसी
मौके पर काफी पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। दो बजे तक वीसी नहीं पहुंचे तो स्टूडेंट्स ने पथराव भी शुरू कर दिया। करीब ढाई बजे वीसी यूनिवर्सिटी पहुंचे और स्टूडेंट्स से बातचीत की कोशिश की।
वीसी ने स्टूडेंट्स से बात की और मुख्य आरोपी अमृत मिश्रा को तत्काल निष्कासित करने का आदेश दिया। साथ ही छात्रों को आश्वसन दिया कि हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे और रोजाना दौरा किया जाएगा।