एएसपी यातायात पुर्णेंदु सिंह के मुताबिक, विधानसभा के सत्र को देखते हुए मंगलवार को लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन, डीएसओ चौराहे हजरतगंज की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
- डीएसओ चौराहे से सिसेंडी तिराहे तक रोक रहेगी।
- रॉयल होटल चौराहे से सिसेंडी तिराहे, डीएसओ चौराहे की तरफ रोक रहेगी।
- गोमतीनगर से बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधानभवन की तरफ नहीं जा सकेंगी।
- सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज, डीएसओ चौराहे पर रोक रहेगी।
- परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहे से हजरतगंज डीएसओ, विधानभवन की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
इन रास्तों से जाएं
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन रास्तों का करें प्रयोग
- बंदरियाबाग चौराहे से वाहन लालबत्ती चौराहे, कैंट या गोल्फ क्लब, गांधु सेतु चौराहे होकर जा सकेंगे।
- डीएसओ चौराहे से हजरतगंज या पार्क रोड होकर वाहन जा सकेंगे।
- रॉयल होटल चौराहे से हजरतगंज या बर्लिंग्टन चौराहे होकर जाना होगा।
- गोमतीनगर से आने वाली बसें बैकुंठधाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील, कैसरबाग, हजरतगंज या लालबत्ती से शहीद पथ, उतरेठिया पुल होकर जा सकेंगी।
- सिकंदरबाग चौराहे से वाईएमसीए बिल्डिंग चौराहे, गांधी सेतु चौराहे होकर जा सकेंगी।
- हजरतगंज चौराहे से पार्क रोड, सिविल अस्पताल, गोल्फ क्लब चौराहे, बंदरियाबाग, लालबत्ती होकर जाने की अनुमति है।