रोबोटिक हार्ट सर्जरी की तैयारी करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
एसजीपीजीआई के चिकित्सकों ने रोबोटिक सर्जरी के जरिये मरीज के दिल के ऊपर से ट्यमर हटाने में कामयाबी हासिल की। एसजीपीजीआई में पहली बार हार्ट की रोबोटिक सर्जरी की गई। शुक्रवार हुई इस सर्जरी के बाद सोमवार को मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब उसे फॉलोअप में अगले हफ्ते बुलाया गया है।
केस स्टडी : ट्यूमर बढ़ने से पड़ रहा था दिल पर दबाव
राजधानी के जय कुमार (52) को करीब दो साल से चलने में सांस फूलती थी। आंखों लाल हो जाती थी और पहले बार-बार बंद हो जा रही थीं। एसजीपीजीआई में हुई जांच में पता चला कि थाइमस ग्रंथि में ट्यूमर था, जो कैंसर में बदल गया था। यह ग्रंथि छाती के अंदर और दिल के बाहरी सतह के करीब होती है। ट्यूमर बढ़ने के साथ दिल पर दबाव बन रहा था। डॉक्टर ने सर्जरी की जरूरत बताई।