फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बेहद भव्य होगा दीवाली का आयोजन, राम के चरणों में बैठी नजर आएगी योगी सरकार

Wed, 04 Sep 2019 02:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या की दिवाली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भगवान राम का राज्याभिषेक व दीपोत्सव का शुभारंभ इस बार बेहद आकर्षक होगा। योगी सरकार राम के चरणों में बैठी नजर आएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रामकथा पार्क का पुराना मंच तोड़कर दो भव्य स्थायी मंच बनाने के लिए 3.75 करोड़ रुपये मिले हैं। अबकी बार दीपोत्सव में रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच से राम का सिंहासन कुछ ऊंचा होगा।

विज्ञापन


सबसे ऊपर बने मंच पर राम का सिंहासन होगा। इसके बाद नीचे के मंच पर योगी सरकार की कैबिनेट विराजमान होगी। इस तरह पूरी योगी सरकार राम के चरणों में बैठी नजर आएगी। इस मंच की डिजाइन फाइनल होने को हैं। एक सप्ताह के भीतर विस्तारीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा। इसे 26 अक्तूबर से पहले इसे तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभालने के बाद से राम की नगरी को हमेशा खास अहमियत दी। विश्व को दीपावली जैसा त्योहार देने वाली अयोध्या में ठीक त्रेता युग जैसा दीपोत्सव साकार किया। इस बार तीसरा अवसर है, जब रावण का वध कर 14 साल बाद भगवान राम, लक्ष्मण व सीता के आने पर होने वाली खुशी, उमंग व उत्साह को दो दिन तक अयोध्या साकार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बनाई गई है रूपरेखा

रामकथा पार्क - फोटो : amar ujala
साकेत पीजी कॉलेज से जहां त्रेतायुग जैसे परिधान में राम की सेना व अयोध्यावासी बने विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ बड़े-बड़े ट्रकों पर सजाई गईं शोभायात्रा में रामलीला का मंचन करते देशभर के कलाकार दिखेंगे, तो सरयू किनारे बने खास हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे राम-लक्ष्मण व सीता की अगुवानी खुद मुख्यमंत्री व राज्यपाल करते नजर आएंगे। इसकी रूपरेखा बन गई है।

पहले रामकथा के मंच के पास भगवान राम का सिंहासन सजता था। इस बार रामकथा पार्क में बने मंच के पीछे ऊंचा एक नया दिव्य व भव्य मंच तैयार किया जाना है। इसके लिए 3.75 करोड़ का बजट आवंटित किया जा चुका है। इस योजना की डिजाइन फाइनल होने को हैं। एक सप्ताह के भीतर विस्तारीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा।

मामले पर यूपी राजकीय निर्माण निगम के फैजाबाद के जीएम यतेंद्र कुमार का कहना है कि रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का बजट स्वीकृत हो चुका है। विस्तारीकरण के लिए नई डिजाइन तैयार होने को है। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह के भीतर काम शुरू हो जाएगा। दीपोत्सव से पहले रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का काम पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें