फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पानी के रिसाव से धंसी लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने सड़क, मरम्मत में लगेगा एक माह का वक्त

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने धंसी सड़क की मरम्मत का काम शुरू।
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि के पास धंसी सड़क की मरम्मत का काम जारी है। जलकल विभाग ने काम शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पानी की सप्लाई लाइन में लीकेज है। वही, ब्लाॅकेज की वजह से नाले का पानी भी रिस रहा था। इन वजहों से सड़क धंस गई। इन समस्याओं को दूर कर सड़क की मरम्मत करने में करीब एक माह का समय लगेगा। इस दौरान आईटी की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर आने वाले मार्ग से कुछ दूर तक दोनों तरफ का यातायात संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन



नगर निगम और जलकल विभाग की टीम सप्लाई लाइन के लीकेज और नाले के ब्लॉकेज को दूर करने और गड्ढा भरने का काम करेंगी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत करेगा। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लीकेज पॉइंट मिल गया है। हालांकि, वहां तक पहुंचने में अभी समय लगेगा। जिस जगह सड़क धंसी, उसके छोर पर करीब सात से आठ मीटर गड्ढा खोदा गया है, इसी के सहारे पानी की सप्लाई लाइन तक कर्मचारी पहुंच पाएंगे।

नगर निगम के अधिकारियों का यह भी कहना है कि सड़क के नीचे अंडरग्राउंड केबल भी बिछाया गया है। काम के दौरान केबल के क्षतिग्रस्त होने का डर है। ऐसे में लेसा को पत्र लिखकर अंडरग्राउंड केबल हटवाने के लिए कहा गया है, ताकि कोई नुकसान न हो। यही नहीं, सड़क के नीचे वर्षों पुरानी सीवरलाइन भी पड़ी है। मरम्मत के दौरान सीवरलाइन को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। ऐसे में सभी विभाग आपस में तालमेल बनाकर जल्द से जल्द काम पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन




आवागमन में आएगी समस्या

एक माह तक सड़क की मरम्मत का काम होने से आवागमन में समस्या आएगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक ही मार्ग पर यातायात का संचालन करने की योजना बनाई गई। दोनों लेन का यातायात आईटी-हनुमान सेतु मार्ग पर किया जाएगा। इस दौरान यातायात पर दबाव बढ़ सकता है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है, जो ट्रैफिक का संचालन करेगी। शनिवार को विवि के सामने वाहनों का दबाव देखने को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें