फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में रोड पर बना रखी पार्किंग, जाम में जान गंवा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के सरकारी अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों में बिना जाम में फंसे कोई मरीज पहुंच जाए, यह किस्मत की बात है। आए दिन मरीज जाम में फंसकर जान गंवा रहे हैं। रोड पर पार्किंग और जगह-जगह अतिक्रमण से एंबुलेंस के पहिये थम रहे हैं और अति गंभीर मरीज भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके बावजूद अस्पतालों के पास से अतिक्रमण हटाने की ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

डफरिन, झलकारीबाई अस्पताल के मुख्य मार्ग पर पार्किंग
हजरतगंज स्थित झलकारीबाई अस्पताल के मुख्य मार्ग पर पार्किंग बना रखी है। इससे आधी सड़क का हिस्सा पार्किंग से घिरा रहता है। ऐसे में गर्भवती को लेकर आने वाली एंबुलेंस अक्सर जाम में फंसी रहती है। इस दौरान तीमारदारों को गंभीर गर्भवती को गोद में उठाकर अस्पताल की इमरजेंसी तक ले जाना पड़ता है। यही हाल डफरिन अस्पताल का भी है। मुख्य मार्ग के दोनों लेन में डफरिन अस्पताल के बाहर नगर निगम ने पार्किंग बना रखी है। रोड संकरी होने की वजह से रोज यहां एंबुलेंस व निजी वाहन जाम से जूझते हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अस्पताल के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐेसे में रोड पर पार्किंग लग रही है।
कचहरी मार्ग से बलरामपुर अस्पताल पहुंचना मुश्किल
बलरामपुर अस्पताल आने के लिए कचहरी मार्ग से एंबुलेंस का निकलना आसान नहीं होता है। रोड की दोनों लेन पर पार्किंग बनी है। इससे एक बार में एक ही बड़ा वाहन निकल पाता है। इसी मार्ग पर रोडवेज बसों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां निजी वाहन या एंबुलेंस के जरिये बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी मुश्किल हो जाता है। वहीं, डीएम कार्यालय मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या से आए दिन एंबुलेंस फंसकर रेंगती रहती है।
विज्ञापन

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के पास फिर सजीं दुकानें
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर मार्ग पर कई प्रमुख विभागों की इमरजेंसी होने के कारण इस रूट पर दिन भर ट्रैफिक रहता है। लॉरी, ट्रॉमा सेंटर की दोनों लेन में फिर से पटरी दुकानदारों ने दुकानें सजा ली हैं। ऑटो, टेंपो मुख्य मार्ग पर आकर खड़े हो जाते हैं। इससे यहां इमरजेंसी तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। यही हाल क्वीन मेरी अस्पताल का भी है। वहां रोड पर अवैध पार्किंग बना रखी है। इससे रोजाना जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें