फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: ड्राइवर को झपकी आने से पलटी वॉल्वो बस, मची चीखपुकार, दो की मौत, 25 घायल

Sun, 15 Sep 2019 12:16 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
डिवाइडर पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के बेसनपुरवा में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली जा रही वोल्वो बस ड्राइवर को झपकी आ जाने से पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के वक्त बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे कि अचानक बस पलट गई। चीखपुकार सुनकर बस के नजदीक पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामसनेही घाट पहुंचाया। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दो यात्रियों की मौत हो गई। सभी यात्री बिहार के बताए जा रहे हैं।

एक मृतक की पहचान मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद इनजूर निवासी मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बस के नीचे दबे यात्री को निकालकर सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। ड्राइवर ने बताया कि अचानक से स्टेयरिंग कट जाने से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में हुए घायल

दुर्घटना के घायल। - फोटो : amar ujala
1. राजकुमार (30) पुत्र जनक मंडल मधुबनी, बिहार
2. आजाद (25) पुत्र इंद्रेश, निवासी बिहार
3. सुरेंद्र यादव (45) पुत्र वाशु तिवारी, नराब कंगली टोल बिहार
4. विनोद गिरी (47) पुत्र लालदेई गिरी निवासी गोविंदगंज मोतिहारी
5. वीना देवी (50) पत्नी उमाशंकर, मधुबनी, बिहार
6. लीलावती (50) पत्नी अशोक गिरी निवासी गोविंदगंज, बिहार
7. सद्दीक (36) पुत्र मोहम्मद चंद निवासी बाबा लाहती भेंडर इस्लामपुर मुजफ्फरपुर, बिहार
8. मोहम्मद शाहिद (22) पुत्र मो इन्जूर मधुबनी , बिहार

9. निजामुद्दीन (20) पुत्र मो. दीन निवासी धारूपत्ती, बिहार
10. उमापति मिश्रा ( 57 ) पुत्र पीताम्बर, निवासी बाथर, मधुबनी, बिहार
11. रूपा (08) पुत्री प्रमोद माथुर, मुजफ्फरपुर, बिहार
12. प्रिया, मुजफ्फरपुर, बिहार
13. मंजू देवी, मुजफ्फरपुर, बिहार
14. सुरेश कुमार राय(40) पुत्र राम प्रताप, निवासी समस्तीपुर, बिहार

15. अजय कुमार (19) पुत्र श्रीराम प्रताप, निवासी समस्तीपुर, बिहार
16. दीपक (20) पुत्र रामेश्वर, निवासी, वैशाली, बिहार।
17.  अनिल पंडित (27) पुत्र राम प्रसाद, दरभंगा, बिहार
18. हरपुरवा देवी (48) पत्नी मुजिन्दर मिश्रा, निवासी दरभंगा, बिहार
19. आलम (40), निवासी भलनी, बिहार।
20. धीरेंद्र मिश्रा (36)  मोतिहारी इष्ट चंपारण, मोतीहारी, बिहार।
21. सुहेल (32), मुजफ्फरपुर, बिहार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें