फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Exit Poll 2022: जयंत चौधरी बोले, एग्जिट पोल से अलग होंगे चुनाव परिणाम, हमें जनता का समर्थन मिला

Wed, 09 Mar 2022 01:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रालोद नेता जयंत चौधरी ने कहा कि जब तक ईवीएम नहीं खुलती चुनाव परिणाम का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हमें जनता का समर्थन मिला है। यूपी में सपा गठबंधन की सरकार बनने वाली है।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने विधानसभा चुनाव पर आए एग्जिट पोल पर कहा है कि चुनाव परिणाम इससे बिल्कुल अलग होंगे। यह कुछ लोगों की राय हो सकती है। हमें जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है।

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि मैं एग्जिट पोल के नतीजों से सहमत नहीं हूं। इस बार जनता में सत्ता परिवर्तन का उत्साह था। मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश में नतीजे एग्जिट पोल से अलग होंगे। प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनेगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक ईवीएम नहीं खुलते हैं किसी को भी परिणाम का अंदाजा नहीं होता है। एग्जिट पोल करने का एक तरीका होता है। मुझे तो बूथ के पास एक भी व्यक्ति एग्जिट पोल करने वाला नहीं मिला है। पता नहीं ये लोग कहां से आंकड़े लाते हैं। यूपी में इस बार सपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें