फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दौड़ में ऋषभ, लकी, अंशिका अव्वल

Sun, 15 Dec 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रामगंज कौहार ​स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी। -विद्यालय प्रब
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। सैनिक स्कूल में शनिवार को हुई इंटर हाउस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऋषभ मिश्रा अव्वल रहे। 200 मीटर की दौड़ में इल्म अंसारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




इसी तरह 400 मीटर की दौड़ में विवेक कुमार ने अपना परचम लहराया। वह पहले स्थान पर रहे। 800 मीटर की दौड़ लकी कुमार ने जीती। वहीं, बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में जिगमित लम्हों प्रथम स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता गरिमा ने जीती। 400 मीटर की दौड़ में श्रेयसी को पहला स्थान हासिल हुआ। 800 मीटर की दौड़ में अंशिका मिश्रा प्रथम स्थान पर रहीं। इस दौरान लंबी कूद प्रतियोगिता भी हुई।


प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल गीता महाडीक ने अपने संबोधन में कैडेटों के समर्पण के साथ खेल कौशल पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए एपीटीसी स्टाफ और कार्यक्रम प्रभारी सीएचएम शिवाजी पाटिल को बधाई दी। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कमांडर आशीष नेहरा, रज्जन आर्य, पुनीत सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें